इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

arrest

Indore News : इंदौर की आजाद नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां रात्रि चेकिंग के दौरान 70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। जिससे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले माफियों में हड़कंप मच गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिनसे कई सारे खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि इंदौर पुलिस अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रविवार रात आजाद नगर पुलिस द्वारा मूसाखेड़ी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर यहां सप्लाई की जाने वाली है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मूसाखेड़ी से आर.टी.ओ रोड से 4 लोग नीरज ठाकुर, दीपक, कृष्णपाल और केशव को 4 व्हीलर वाहन के साथ पकड़ कर तलाशी ली गई।

[dgv_vimeo_video id=”858594687″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews