इंदौर पुलिस ने हत्या के मामले में किया खुलासा, साक्ष्य छिपाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक युवती की हत्या में आरोपी की मदद करने वाले एक अन्य आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अवैध संबंध बनाने को लेकर युवती की हत्या हो गई थी। जिसमें पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने मामले में आगे की विवेचना जारी रखी थी। जिसमें आज गुरूवार को सफलता मिली।

ये है पूरा मामला

सागर जिले की रहने वाली निकिता प्रजापति की उसके ही साथी प्रवीण धाकड़ ने अवैध संबंध बनाने को लेकर कैची से गला रेतकर हत्या कर दी थी और आरोपी अपने गाँव के रिश्तेदार रिंकू धाकड़ को एक्टिवा ओर मृतिका का मोबाइल छिपाने के कहकर अपने गाँव जो कि गुना जिले में है, भाग गया था। वहीं आरोपी के रिश्तेदार रिंकू ने एक्टिवा सुपर कारीडोर पर खड़ी कर दी थी और मोबाइल को भी छिपा दिया था। जब आरोपी ने रिमांड पर यह जानकारी पुलिस को बताई तो फिर पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया। बता दें पुलिस ने जानकारी दी कि हत्या में पुलिस ने हत्या करने वाले और सबूतों को छिपाने वाले आरोपी को भी हत्या करने वाले की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”894506150″]

[dgv_vimeo_video id=”894506432″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews