
Indore News: देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते पुलिस के द्वारा अवैध शराब को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों की पुलिस के द्वारा धर पकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर की बेटमा पुलिस ने लाखों रुपए की शराब पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
6 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही कीमत
इंदौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को सामान्य तौर पर उसमें किसी तरह की कोई शराब नजर नहीं आई। दरअसल, आरोपियों ने महिंद्रा पिकअप में एक अलग से केबिन बनाया हुआ था। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो बोल्ट कंपनी के 171 पेटी बियर जिसकी कीमत 6,15,600 आंकी जा रही है, पुलिस ने जब्त कर ली। साथ ही बियर के साथ महिंद्रा पिकअप गाड़ी को भी जप्त कर लिया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। इस तरह से पुलिस ने 16 लाख रुपए से अधिक की कीमत का सामान जिसमें पिकअप वाहन ओर शराब जब्त किया है। वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने इस पूरे मामले में श्री राम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अमझेरा जिला धार का रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई की संभवत इस अवैध बियर को आरोपी गुजरात लेकर जाने वाले थे। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
[dgv_vimeo_video id=”935032295″]
[dgv_vimeo_video id=”935032724″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
