Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, कुछ दिन पहले 5,00,000 लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, तीनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र का है। जब फरियादी सुनील शर्मा अपनी एक्टिवा गाड़ी में 5 लाख रुपए लेकर आया हुआ था, तभी 2 बदमाशों ने उसे धक्का देकर गाड़ी की डिक्की में से 5 लाख रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद, फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कार्रवाई। जिसपर टीम का गठन कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिन्हित किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान धीरज, अमीन और अजय के रुप में की गई है। जिनके पास से लाखों रूपया और लूट का सामान जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि अजय अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने-फिराने सहित अलग-अलग तरह से लाखों रुपये खर्च किए थे। जिसके कारण वह काफी कर्ज में आ गया। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

[dgv_vimeo_video id=”919543515″]

इंदौर, शकील अंसारी