Indore News: इंदौर के परदेशीपुरा थाना में आवेदिका द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें आवेदिका ने बताया कि अज्ञात नंबर से उसको एक लिंक मिली और मैसेज में लिखा हुआ था कि इस लिंक को क्लिक करें नहीं तो परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने पहले आई लिंक को नहीं खोला तो 24 घंटे के बाद एक और लिंक आई। आवेदिका ने जब उस लिंक को क्लिक किया तो आपत्तिजनक फोटो उस लिंक के माध्यम से आवेदिका को पहुंच गए थे। वहीं, मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नंबर ट्रेस कर पता लगाया

मामले की जानकारी देते हुए इलाके के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदिका के शिकायत के बाद दर्ज मुकदमे को लेकर पूरे घटनाक्रम में आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नंबर को ट्रेस किया गया तो यश नामक के एक युवक की पहचान मिली। इसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में जुर्म कुबूला

एडिशनल डीसीपी ने यह भी कहा कि नई तरह की जो ऐप चल रही है, इस ऐप का सहारा लेकर आरोपी ने इस तरह के गलत फोटो बनाएं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि पीड़िता और आरोपी की पत्नी एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। फिलहाल, आरोपी से पुलिस इस बात का पता लग रही है कि इस तरह का कृत्य करने के पीछे आखिर इसका मकसद क्या था?

[dgv_vimeo_video id=”948322567″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट