इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ के मामले में जिम संचालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां संयोगितागंज थाने की पुलिस ने में एक युवती ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिम का संचालक अपने साथियों के साथ करता था छेड़छाड़

पीड़िता ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान युवती ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित छावनी में एक जिम को संचालित करने वाले संचालक अपने भाई और एक साथी के साथ जिम में अश्लील बात और छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं इंदौर की सयोगितगंज पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को छेड़छाड़ ओर अन्य धाराओं में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”911839356″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews