Indore News: बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो महिला समते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, गिरोह द्वारा पुरूषों को अपने जाल में फंसाकर बलात्कार जैसे झूठे आरोप में फंसाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिला शामिल हैं।

फरियादी ने की थी शिकायत

इंदौर की कनाडिया थाने की पुलिस द्वारा आरोपी नूर उर्फ भैय्या निवासी खजराना के साथ उसके दो अन्य महिला साथी को भी ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फरियादी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दो महिलाएं एवं एक युवक उसे बलात्कार जैसे आरोप में फसाने की धमकी दे रहे हैं। महिला एवं पुरुष आरोपी द्वारा 10 हजार रूपए अकाउंट से एवं नगद रुपए भी ले लिए गए हैं। फरियादी ने आगे बताया कि एक युवती द्वारा उसे सूनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया गया और जब वह मिलने पहुंचा तो एक महिला एवं एक अन्य युवक वहां आ गए और उसे धमकाने लगे। लगातार धमकी और रुपए लेने के बाद भी जब आरोपियों की ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी तो फरियादी ने पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

[dgv_vimeo_video id=”931493893″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews