Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां तेजाजी नगर पुलिस की तरफ से एक अंतर्राज्यीय गैंग के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों पर बलवा, चोरी और एटीएम कटिंग जैसे कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों से दो देशी कट्टे सहित 11 लाख 35 हजार रुपए की नकद राशि बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने गैस कटर और धारदार हथियार भी बरामद किया गया हैं।
पेट्रोल पंप पर डकैती का बना रहे थे योजना
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि इको गार्डन खंडवा रोड के पास कुछ बदमाश कार से आए हैं और पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में फारुख खान पिता इसराइल खान निवासी मुदिया खेड़ा, अलवर राजस्थान, सद्दाम हुसैन पिता माजिद हुसैन उम्र 31 निवासी, नूंह हरियाणा और रोबिन खान पिता रईस खान निवासी अलीमेंव, पलवल हरियाणा के हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राजस्थान और हिरयाणा के विभिन्न इलाकों जैसे जयपुर, गुरुग्राम में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर गैंग बनाई गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”877586342″]
[dgv_vimeo_video id=”877586679″]
विभिन्न राज्यों में घटना को दिया अंजाम
आपको बता दें आरोपियों द्वारा कुछ दिनों पहले गुड़गांव, जयपुर, निवाड़ी, नागपुर, हैदराबाद, आगरा और अलवर समेत विभिन्न राज्यों में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसमें एटीएम कटिंग, नशाखोरी, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल है। वहीं पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। आपको बता दें आरोपियों के कार की तलाशी ली गई तो उसमें से दो देशी पिस्तौल समेत 11 लाख 35 हजार रूपए की नकद राशि बरामद हुई हैं। जिसे आरोपियों ने कार की सीट के नीचे छुपा कर रखा था। यह नकद रुपया उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देकर हासिल किया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”877587355″]
