
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने चेन छीनकर भागने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी को लेकर जोन 2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए पत्रकारों को सबंधित मामले में जनाकारी दी।
चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर दोपहर के समय थाना परदेशीपुरा के क्लर्क कॉलोनी में एक घटना सामने आई थी। जिसमे आरोपी ने वृद्ध महिला दुकान पर थी। इस दौरान आरोपी वृद्ध महिला की दुकान पर आया और उसे बातों में उलझा कर महिला के गले में पहनी हुई चैन झपटकर मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी कैमरा की मदद भी ली गई अंततः आरोपी पुलिस के हाथ आया।
क्या है पूरा मामला
आरोपी को लेकर आगे जानकारी देते हुए जोन 2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह मे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के क्लर्क कॉलोनी में एक दुकान संचालित करने वाली वृद्ध महिला के गले से बातो में उलझाकर बहाने बनाते हुए एक बदमाश ने वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकला था मामले की गंभीरता को समझते हुए परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर और बुजुर्ग महिला के बताए हुलिए के आधार पर बदमाश की खोजबीन शुरु की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने देवास तक आरोपी के फुटेज प्राप्त किए पुलिस ने हुलिए के आधार पर अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए काफी मेहनत के बाद आखिर पुलिस ने बदमाश पकड़ा लिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”1034157673″]
आरोपी पर पूर्व में दर्ज है आपराधिक मामले
थाना क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश अजय मालवीय निकला जिसके विरुद्ध शहर भर के अन्य थाना क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक मामले पूर्व मे भी दर्ज़ है वही इंदौर के आसपास उज्जैन और देवास में भी आपराधिक दर्ज़ है फिलहाल परदेसीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोने की चेन सहित एक दो पहिया वाहन भी बरामद किए है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1034157431″]
