ट्वीट के जरिए युवक ने की अनूठी मांग, इंदौर पुलिस ने 24 घंटे में किया पूरा

ट्वीट के जरिए युवक ने की अनूठी मांग, इंदौर पुलिस ने 24 घंटे में किया पूरा

इंदौर/आकाश धोलपुरे।

कोरोना से जंग में जुटी इंदौर पुलिस हमेशा की तरह 24 घंटे शहर की सुरक्षा और सेवा में जुटी है और ऐसे में इंदौर पुलिस ने कोसों दूर बैठे एक युवक की अनूठी मांग भी पूरी कर डाली। दरअसल, पुणे में लॉक डाउन के बीच फंसे एक युवक ने इंदौर पुलिस के आला अधिकारी से ट्वीट के जरिये एक अजीब सेलिब्रेशन की मांग की जिसके बाद युवक की मांग को इंदौर पुलिस ने सहर्ष स्वीकारा और उसे पूरा भी किया।

पुणे में रहने वाले हरीश नामक युवक ने एक ट्वीट इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र को किया। ये ट्वीट एक बेटे ने अपने माता-पिता की खुशी के लिए किया जिसमें उसने डीआईजी इंदौर को लिखा कि मेरे माता-पिता इंदौर पुलिस और आपकी सुरक्षा में इंदौर में रहते हैं और उनकी शादी की 42 वीं सालगिरह है। ऐसे में आप और इंदौर पुलिस हमारा परिवार है और यदि पुलिस उनसे इस खास मौके पर मिलती है तो वे खुश हो जाएंगे।

एक बेटे की अपने माता पिता के प्रति चाहत को डीआईजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से समझा और बाकायदा अपने एक काबिल अधिकारी को महालक्ष्मी नगर में रहने वाले दम्पति के पास उनकी 42 वीं सालगिरह के अवसर पर फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचाया। इस सरप्राइज से बुजुर्ग दम्पति की सालगिरह की खुशी दोगुनी हो गई और बेटा अब डीआईजी और इंदौर पुलिस की तारीफे करते नही तक रहा है, क्योंकि वो लॉक के दौरान ठाणे में फंसा है। दरअसल, डीआईजी ने ट्वीट के जरिये की गई मांग के बाद लसूड़िया थाना प्रभारी संतोष कुमार दुधी को बुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंचाया और उसके बाद दम्पति ने पुलिस के द्वारा दिए गए तोहफे को कुबूल कर पुलिस का आभार भी माना।

डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे ने ठाणे (महाराष्ट्र) में फंसे होने के कारण ट्वीट कर माता पिता की शादी की सालगिरह मनाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति को शुभकामनाएं देने इंदौर पुलिस उनके घर पहुंची। डीआईजी ने बताया पुलिस अपनी जिम्मेदारी के साथ ही कठिन दौर में लोगो की सेवा करने के साथ ही उनकी खुशियों का भी ध्यान रखने की कोशिश में जुटी है। पुलिस की इस सराहनीय पहल के बाद बुजुर्ग दंपत्ति काफ़ी ख़ुश हुए और उन्होंने इंदौर पुलिस की सराहना की। वही ठाणे में रहने वाले हितेश ने भी इंदौर पुलिस को ट्वीट कर धन्यवाद किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews