एक्शन में इंदौर पुलिस : अब सोशल मीडिया पर ये सब किया तो पड़ेगा भारी

एक्शन में इंदौर पुलिस : अब सोशल मीडिया पर ये सब किया तो पड़ेगा भारी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोशल मीडिया आधुनिक और डिजिटल भारत की जरूरत है लेकिन कई बार सोशल मीडिया के चलते ही बड़े विवाद खड़े हो जाते हैं। जैसे किसी पोस्ट पर ऐसे आपत्तिजनक और भड़काऊ कमेंट्स जो समाज में अचानक से वैमनस्यता बढ़ा देते हैं। ऐसे में इंदौर में कमिश्नर ऑफ पुलिस ने एक ऐसा बड़ा बयान दिया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों की खैर नहीं होगी।  उन पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज होगा।

दरअसल, इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है जिसमें धारा 144 के तहत अब सोशल मीडिया, व्हाट्स एप, फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना यूजर्स को महंगा पड़ सकता है वहीं व्हाट्स एप पर तो ग्रुप एडमिन को भी आरोपी बनाया जायेगा।

ये भी पढ़ें – CBSE Board Exam 2022: अब इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं टर्म-1 के नतीजे! जानें बोर्ड की नई अपडेट

गौरतलब है कि इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्रा को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्स एप, टि्वटर आदि के जरिये असामाजिक तत्वों द्वारा गलत कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही धारा 188 के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – पूर्व CM के पाकिस्तान प्रेम पर बरसी भाजपा, कही ये बड़ी बात

पुलिस कमिश्नर इंदौर के आदेश के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो और उस पर कमेंट्स वालो की शामत आ गई है लिहाजा, ऐसे लोग होशियार हो जाये जो वैमनस्यता फैलाते है।

[dgv_vimeo_video id=”669337837″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews