इंदौर पुलिस ने 8 घंटे में किया हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस ने सिर्फ 8 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इन्दौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने रंजीत हनुमान मंदिर से निकली प्रभात फेरी में धक्का लगने की बात पर शुभम रघुवंसी की चाकू मारकर हत्या करने वाले यश और युवराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि इनका साथी कपिल अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। प्रभात फेरी के दौरान हुई चाकू मार कर हत्या को लेकर इलाके के एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने हत्या के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि निकलने वाली यात्रा को देखने के लिए मृतक पक्ष डिवाइडर पर खड़ा होकर देख रहा था और पैर स्लिप होने से आरोपी पक्ष पर आ गिरा गया बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे चले इसी दौरान मृतक युवक पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया गंभीर अवस्था में घायल युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वायरल हो रहे वीडियो और सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और 8 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

indore

आरोपी पक्ष के पास चाकू कहां से आया जिससे युवक को मौत के घाट उतारा इसको लेकर एडिशनल डीसीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी पक्ष कुछ समय पहले किसी और से भी विवाद करते हुए चाकू उससे छीन लिया था और इसी चाकू से शुभम की हत्या की गई। आरोपी घटना के बाद पहले अपने घर गए ओर फिर वहां से भागने की फिराक में थे लेकिन समय रहते सिटी पुलिस और क्राइम की टीम ने दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी और फरार आरोपी के अलावा अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899885108″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews