
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 3 तस्कर ब्राउन शुगर की इंदौर में तस्करी करने वाले हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदननगर थाना पुलिस से संपर्क किया गया। जिसके बाद टीम का गठन करते हुए चेकिंग पॉइंट लगाकर घेराबंदी की गई। फिर तलाशी लेते समय 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ जारी
क्राइम ब्रांच एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी तस्करी करने 2 दोपहिया वाहन से आए थे, जिसे मौका स्थल से जब्त कर लिया गया है। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों की पहचान राजस्थान के निवासी के रुप में की गई है। फिलहाल, पुलिस उनसे ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजस्थान में वह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इंदौर में किन-किन लोगों को देने वाले थे।
[dgv_vimeo_video id=”950456762″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

