
Indore News : इंदौर के जूनी इन्दौर थाना क्षेत्र की बैराठी कॉलोनी में पिछले दिनों हुई पर्स छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से पर्स, मोबाइल और एक टू व्हीलर वाहन जब्त किया है।
क्या है पूरा मामला
पूरी घटना इन्दौर के जूनी इन्दौर क्षेत्र की बैराठी कालोनी गली न. 1 में दिनाक 17 अगस्त 2024 को रात्री करीबन 09 बजे महिला के हाथ से दो अज्ञात एक्टिवा सवार बदमाशो ने पर्स झपट्टा मारकर छीनकर ले गये थे। वही पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम गठित कर आस पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए।
[dgv_vimeo_video id=”1001163187″]
तब कहीं जाकर पुलिस को सफलता हाथ लगी और दो आरोपी मुर्करम और सोहेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनो ने घटना करना कुबूल कर लिया पुलिस ने पर्स, मोबाईल जब्त कर अन्य घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1001162957″]
