इंदौर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी कर लौट रहे यातायात पुलिस के अधिकारी को रास्ते पर झगड़ा सुलझाने पहुंचे, शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई। जिस पर पुलिस द्वारा सड़क पर विवाद ओर पुलिस से अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की गई है।
इंदौर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसकी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन पुलिस धड़ पकड़कर अभियान चला रही है, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। दरअसल, नगर निगम चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एसआई नाथूराम के साथ शराब के नशे में चौराहे पर युवक रवि कश्यप ने मारपीट की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, ड्यूटी कर लौट रहे यातायात पुलिस के अधिकारी को रास्ते पर झगड़ा सुलझाने पहुंचे, शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई। जिस पर पुलिस द्वारा सड़क पर विवाद ओर पुलिस से अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की गई है। साथ ही ड्रिंक और ड्राइव सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

पूछताछ जारी

इस मामले में पुलिसकर्मी को भी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा बुलवाया गया है। जिसके बयान और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1007976164″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews