इंदौर: मंडी में सब्जियों की भरपूर आवक, दाम औंधे मुँह गिरे

इंदौर: मंडी में सब्जियों की भरपूर आवक, दाम औंधे मुँह गिरे

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

चोइथराम सब्जी मंडी में आज सब्जियों की भरपूर आवक हुई । सभी सब्जियां लोगों को वाजिब दामों में मिल रही है। मंडी में निमाड़ तरफ से करीब 15 गाड़ियों की सब्जियों की आवक हुई ।वहीं भरपूर आवक से सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिरे । 25 रुपए किलो टमाटर, भिंडी 15 , गिलकी 10 से 12 रुपये किलो मेथी मूली पालक गोभी जैसी सभी सब्जियों के भाव 10 से 15 रुपए किलो के बीच रहे ।

हालाँकि मंडी से बाहर आते ही सब्ज़ियों के दाम कई गुना बढ़ गए जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। दूसरी तरफ़ कर्फ्यू के चलते मंडी सुबह 4:30 बजे से शुरू हुई और 9:00 बजे तक बार-बार प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट किया गया कि आप लोग फटाफट सब्जियां खरीद ले और बाहर हो जाएं । थोक व्यापारियों ने भी बड़े सब्जियां विक्रेताओं से भाव नहीं किया और तत्काल सब्जियां लेकर बाहर हो गए।9:00 बजे तक लगभग लगभग पूरी मंडी खाली हो गई हालांकि मंडी में लग रही भीड़ कोरोना कहर के बीच अभी भी चिंता बढ़ा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews