Indore News : शनिवार से पूरी तरह Unlock होगा इंदौर, इन नियमों का पालन करना होगा

Indore News : शनिवार से पूरी तरह Unlock होगा इंदौर, इन नियमों का पालन करना होगा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने के बाद शनिवार 12 जून से इंदौर को भी पूरी तरह Unlock किया जा रहा है। इस दौरान कुछ चीजों को छोड़कर शहर पूरी तरह खोला जाएगा। इस बात की जानकारी मंत्री तुलसी सिलावट ने दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश- नई योजना बनाएं, सरकार करेगी व्यवस्था

क्राइसेस मैनेजमेंट समिति कि बैठक में फैसला लिया गया है कि स्कूल कॉलेज शैक्षणिक संस्थान आनलाइन क्लासेस चल सकेंगी। सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, जिम, पूल, थियेटर खोले जाएंगे, पिकनिक स्पॉट खोले जाएंगे। इसी के साथ धार्मिक स्थल भी खुलेंगे लेकिन वहां 4 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो पाएंगे। शादियों में 20 लोगों की उपस्थिति को अनुमति होगी। तुलसी सिलावट ने कहा कि अनलॉक के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा और इसी के मुताबिक बाजार खोले जाएंगे। लोगों को सावधानी रखनी होगी और दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराना होगा।

तुलसी सिलावट ने कहा कि कोरोना क्राइसिस के गंभीर संकट से इंदौर निकलकर आया है और इसके लिए शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ जनता का भी अभूतपूर्व सहयोग रहा है। उन्होने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की और कहा कि अनलॉक के बाद बड़ी चुनौती हमारे सामने है और हमें संयम तथा धैर्य के साथ इसे धीरे धीरे खोलना है और सुरक्षित रखना है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में सारी सुविधाएं फिर से प्रारंभ हो रही है और इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने शहरवासियों से एक बार फिर सावधानी के साथ आगे बढ़ने की अपील की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews