
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर स्वच्छता के लिए पूरे देशभर में जाना जाता है। यहां जैसी साफ-सफाई देश के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलेगी। इसे साफ शहर बनाने के लिए आम नागरिक पुलिस, प्रसाशन का सहयोग करते हैं। इसी कड़ी में जिला पर्यावरण-अनुकूल पहल की ओर एक कदम और बढ़ा रहा है। जिसके तहत कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय को जीरो वेस्ट मॉडल विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।
‘जीरो वेस्ट मॉडल’ का निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने हाल ही में जू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
‘जीरो वेस्ट’ बनाने की योजना
बता दें कि इंदौर लगातार सात बार स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बना हुआ है। अब शहर प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को और भी अधिक सशक्त बनाने के लिए कमला नेहरू जू को ‘जीरो वेस्ट’ बनाने की योजना पर काम शुरू किया है, जो कि प्रदेश का पहला ऐसा जू होगा, जहां कचरे का कोई अपशिष्ट बचा नहीं रहेगा, बल्कि उसे दोबारा उपयोग कर ‘वेस्ट टू बेस्ट’ मॉडल अपनाया जाएगा।
निगम आयुक्त ने कही ये बात
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर को स्वच्छता के लिए जाना जाता है। वहीं, इस नई पहल के तहत, जू में उत्पन्न होने वाले कचरे को पूरी तरह से रिसाइकिल किया जाएगा। जिसके बाद उसे उपयोग में आने वाला उत्पाद के रुप में बदला जाएगा। जू में रोज बड़ी मात्रा में जैविक और अजैविक कचरा उत्पन्न होता है। इसके लिए लगभग तैयारियां शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1056320558″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



