इंदौर का कुख्यात भू-माफिया बॉबी छाबड़ा गिरफ्तार

इंदौर का कुख्यात भू-माफिया बॉबी छाबड़ा गिरफ्तार

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाए जा रहे माफियाओं के खिलाफ अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की पुलिस ने कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। डीआईजी इंदौर रूचि वर्धन मिश्र ने बताया कि 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश बॉबी छाबड़ा को इंदौर के ओमेक्स सिटी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना के आधार पर खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब पुलिस थाना क्षेत्र से संबंधित मामले में कोर्ट में पेश करेगी।

इंदौर पुलिस की माने तो बीते लंबे समय से बॉबी छाबड़ा अलग – अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बच रहा था पुलिस को पूर्व में सूचना मिली थी कि वो दिल्ली में है लेकिन अंततः वह इंदौर से पुलिस गिरफ्त में आया है। बॉबी छाबड़ा के खिलाफ हाउसिंग सोसायटी की जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा एफ आईआर दर्ज कराई गई थी। बॉबी को इनमें से कुछ मामलों में इस समय मिल गया था और यह मामले अंतिम सुनवाई के लिए चल रहे थे। कुछ दिन पहले प्रशासन ने बॉबी छाबड़ा के अवैध रूप से बने हुए कैसरबाग स्थित घूंघट गार्डन और चोइथराम हॉस्पिटल के पास बने रिदम गार्डन को ध्वस्त कर दिया था। छाबड़ा पहले भी एक साल जेल की सलाखों के पीछे रह चुका है। सहकारिता विभाग भी बाबी के खिलाफ कई मामलों में तलाश रहा है। जालसाजी के दर्ज मामलो में लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया बॉबी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है था। पुलिस ने बाबी, चिराग शाह और चम्पू अजमेरा पर कल ही 20 हजार का इनाम रखा था। इसके बाद बाबी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया। वही चिराग शाह और चंपू अजमेरा अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews