
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ पूरा देश विजयदशमी मना रहा है, वही दूसरी तरफ कोरोना का खतरा भी बरकरार है। और इसी के चलते इंदौर में एक डॉक्टर ने कोरोना रूपी रावण का ही वध कर डाला, इस अनोखे रावण दहन में अरविंदो मेडिकल कालेज के संचालक डॉक्टर महक भंडारी ने कोरोना रूपी रावण का वध भी बड़े दिलचस्प अंदाज़ में किया, उनके हाथ में तीर धनुष के रूप में संकेतात्मक कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन था, और जैसे ही इस इंजेक्शन रूपी तीर उन्होंने रावण पर चलाया, धू धू कर रावण जल उठा।
कर्मचारियों को मिलेगा त्योहार का तोहफा, 3 जगह से खाते में आएगी राशि, इतना बढ़ेगा वेतन
पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व इंदौर में डॉक्टर महक ने कोरोना पर जीत के रूप में मनाया और इस मौके पर यह प्रार्थना भी की कि कोरोना के कहर से लोगों को अब पूरी तरह से मुक्ति मिले। अरविंदो मेडिकल कालेज एक ऐसा नाम है जिसनें कोरोना की शुरुआत से लेकर दूसरी तीसरी लहर में अहम भूमिका निभाई, अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विनोद भंडारी उनकी पत्नी और दोनों बेटों और बहुओं ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर 24 घंटे तैनात रहकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल की। यही कारण था कि कोरोना के कहर में भी यहां से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घरों को लौटे थे।
[dgv_vimeo_video id=”633052360″]
