
Indore News : इंदौर में DAVV के सेंट्रल ऑडिटोरियम में आईएमएस के स्पंदन 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें आईएमएस की निर्देशक प्रोफेसर संगीता जैन और वरिष्ठ फैकल्टी डॉ. रजनीश जैन, डॉ. जयंत सोनवलकर, प्रोफेसर मनीष आर्या, डॉ. कपिल शर्मा, प्रोफेसर तोतला, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह और सभी फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों के साथ श्रेष्ठता का आदान-प्रदान किया। इस क्लब के समन्वयक डॉ. अनिंदिता चटर्जी ने इस समारोह की सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दिन का आयोजन कुलगीत, दीप प्रज्ज्वलन और आईएमएस के शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ शुरू की गई।
छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
इसके अलावा आईएमएस के छात्रों द्वारा बॉलीवुड डांस और सोलो गायन की रोचक प्रस्तुतियां भी दी गई। स्पंदन 2023 को पुंश्लोक अहिल्याबाई के 228वें पुण्यतिथि के रूप में समर्पित किया गया है। यह आयोजन उन सभी कल्चरल प्रेमियों के लिए था, जिन्होंने संस्कृति के साथ आईएमएस के छात्रों की योजनाओं का समर्थन किया।
[dgv_vimeo_video id=”863914714″]
ज्ञान को दिया बढ़ावा
स्पंदन 2023 ने संस्कृति और कला के माध्यम से ज्ञान को बढ़ावा दिया गया और छात्रों के बीच उत्कृष्टता को प्रोत्साहित किया। इस महोत्सव का आयोजन करने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद दिया गया है। यह सफलता संगठन और छात्रों के सहयोग का परिणाम है जो कि यह साबित करता है कि कला और संस्कृति का समर्थन सदैव जरूरी है।
[dgv_vimeo_video id=”863916129″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

