शिवराज को जीतू की सलाह- ”इंदौर को बनाए अपना हेडक्वार्टर ”

jitu-patwari-attack-on-shivraj-singh

भोपाल/इंदौर।
प्रदेश(madhypraesh) में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव(corona possitive) की संख्या को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी(jitu patwari) ने चिंता जाहिर की है। जीतू का कहना है कि कोरोना वायरस के लिए सरकार(shivraj sarkar) संसाधन जुटाए । इंदौर (indore)में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या बड़ी चुनौती है। इंदौर शहर में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट होना चाहिए । सही समय पर सैम्पल रिपोर्ट आए।

जीतू का कहना है कि इंदौर में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं हालात चीन के वुहान शहर से भी ज्यादा खराब होती जा रही हैमुख्यमंत्री शिवराज विज्ञापन में रोज दिखकर खुद को व्यस्त बताने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वो इस व्यस्तता से कोरोना की जंग नहीं जीत सकते। इंदौर में टेस्ट की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। जिस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां टेस्ट किट समाप्त हो गया है।

वही उन्होंने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह (shivraj singh chouhan)इंदौर को अपना हेड क्वार्टर बनाए। सीएम इंदौर की स्थिति को गम्भीरता से लें ।वही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2100, मृतकों की संख्या 103 और पेंडिग टेस्ट की संख्या 8000 से अधिक है।नये कार्यकाल में भी शिवराज जी ने मौतों का शतक लगा ही लिया।ग़ज़ब लड़ रहे हो कोरोना से..!ऐसे में सवाल खड़ा होता क्या जीतू की सलाह मानेंगे शिवराज।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews