युवती से ब्लैकमेल कर हड़पे जेवर व हजारों रुपए, मामला दर्ज

indore police

Indore News : इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है पीड़िता के साथ इस आरोपी युवक ने पहले दोस्ती की फिर वह युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए युवती से हजारों रुपए और कुछ जेवरात लेकर भाग निकला है।

यह है पूरा ममला

बता दें कि केसर बाग में रहने वाली धार निवासी एक युवती ने अपने ही दोस्त के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की दोस्ती आरोपी से एक सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जहां आरोपी ने अपने मोबाइल में पीड़िता के कुछ फोटो खींचकर उनको अब वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़िता ने इस आरोपी की बातों में आकर कुछ हजारों रुपए और अपने जेवर आरोपी को दे दिए थे लेकिन आरोपी रुपए और जेवरात लेकर भाग निकला है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”885931560″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews