दिग्गी – कमलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार, कही ये बड़ी बातें।

दिग्गी – कमलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार, कही ये बड़ी बातें।

इंदौर,आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश में भले ही फिलहाल, चुनाव न हो लेकिन अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर आये राजनीतिक ब्यानबाजी ने प्रदेश के सियासी माहौल को गरमा दिया है। जहां महू में डॉ. अंबेडकर स्मारक पर पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सवाल पर सीधे कहा कि वो एक और एफआईआर दर्ज करवा दे तो दूसरी ओर इंदौर में विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए दिग्विजयसिंह पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़े…Realme GT 2 Pro Review: कम दाम में अच्छा फीचर्स, इन स्मार्टफोन को दे सकता है टक्कर

दरअसल, पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह के हालिया बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि दंगे प्रायोजित है और कुछ मुस्लिम संगठन बीजेपी से मिले हुए है। इसके जबाव में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजयसिंह के बयान में कभी भी कोई गम्भीरता नही रहती है। उनके बयान के वोट बैंक का एक पुट रहता है कि कौन से वोट बैंक को वे संतुष्ट कर पाए। दिग्विजयसिंह को समाज, देश और प्रदेश की चिंता नही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गैर जबावदार ट्वीट उन्होंने किया उसके बाद उसे डिलीट किया और फिर बेशर्मी के साथ कहा कि हां मैंने डिलीट कर दिया। ये बेशर्मी ठीक नही है यदि गलती हुई है तो उसे स्वीकार करना चाहिए और उसकी पुनरावृत्ति न हो। विजयवर्गीय ने कहा इसके बाद वो दूसरी गलती कर रहे है एक ओर एफआईआर जैसे बयान देकर और वो स्वयं इस प्रकार के बयानों की निंदा करते है।

यह भी पढ़े…पहले जुए में पैसे हारा, फिर जिंदगी हार गया हिस्ट्री शीटर, पढ़ें पूरी खबर

वही रामनवमी दंगे को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कुछ वीडियो आये है ऐसे और उनके पास भी एक वीडियो आया जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि कितने दुस्साहस के साथ लोग ऐसी बाते करते है और ऐसे दुस्साहसियो को तो कुचलना पड़ेगा। इधर, पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश में सबसे बड़ी अंबेडकर प्रतिमा लगाने की बात पर विजयवर्गीय ने तंज कसा और कहा कि 70 साल तक कांग्रेस का शासन रहा और कभी कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि नही दी। महू में अंबेडकर जन्म स्थली का जमीन आवंटन पटवा सरकार में किया गया वही निर्माण का कार्य उमा जी और बाबूलाल गौर जी ने करवाया वही उद्धघाटन सीएम शिवराज ने किया। उनका शिक्षण स्थल, समाधि स्थल बीजेपी सरकार ने बनवाया।

यह भी पढ़े…Jabalpur News: कुंडम थाना के उचेहरा में हुई हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

[dgv_vimeo_video id=”699404544″]

वही डॉ.भीमराव अंबेडकर के इंग्लैंड वाले शैक्षणिक स्थान को बीजेपी सरकार में खरीदा गया। वही कांग्रेस और कमलनाथ पर सवाल उठाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ये बताये कि अभी तक उन्होंने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के अलावा किसी एक नेता का परिचय देश में सही से कराया हो और अब उनको बाबा साहब अंबेडकर भी याद आ रहे है और यदि याद आ भी रहे है वो उनकी देर से जागी बुद्धि का स्वागत करता हूँ। वही विजयवर्गीय ने मोदी इफेक्ट का जिक्र करते हुए साफ किया कि कांग्रेस भगवा झंडे के साथ ही अब तिलक भी लगा रही है, जनेऊ भी पहन रही है और तो और उनके कुछ विधायक अब भगवा कुर्ते में आ रहे है और कांग्रेस का ये परिवर्तन कांग्रेस पर मोदी इफेक्ट है।

[dgv_vimeo_video id=”699404738″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews