दिल्ली का दल इंदौर की व्यवस्था से संतुष्ट, कोरोना स्थिति में होगा सुधार- कैलाश

दिल्ली का दल इंदौर की व्यवस्था से संतुष्ट, कोरोना स्थिति में होगा सुधार- कैलाश

इंदौर।आकाश धोलपुरे। कोरोना के हाट स्पॉट बने इंदौर में दिल्ली से आये दल शहर में कोरोना से निपटने के लिए किए इंतजामो का जायजा मंगलवार को लिया था इसके बाद दल के सदस्यों से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रात को मुलाकात की। मुलाकात के बाद विजयवर्गीय ने बताया कि दिल्ली का दल इंदौर में कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाओ से सन्तुष्ट है।

इंदौर की स्थिति को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की 14 दिन की सायकल होती है और तीसरे सायकल में आवश्यक सुधार होगा उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और यदि कोई कोरोना संक्रमण बढ़ता भी है तो इंदौर में व्यवस्थाए पुख्ता है। विजयवर्गीय ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और कंट्रोल रूम से संपर्क करने पर मदद की जा रही है। साथ ही शहर में जनप्रतिनिधि भी है रात को 2:00 बजे भी कहेंगे तो हम सहयोग करेंगे।

इधर, फल और सब्जी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि अन्य प्रदेशों में लॉकडाउन खुल गया है। जो फल बाहर से आते हैं वो आने लगेंगे साथ ही सब्जियां भी 5 से 6 दिन में मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि किसान भी परेशान है, सब्जियां खराब हो रही है जिसे लेकर हम चिंतित हैं। वहीं शिवराज मंत्रिमंडल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें सहयोगी के तौर पर पांच पांडव मिल गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews