Lok Sabha Election 2024: कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस अर्बन नक्सल, वामपंथी, मुस्लिम लीग से घिरी हुई है”, बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम ने कही यह बात

मंच से कैलाश विजयवर्गिय ने अक्षय को साहसी व्यक्ति बताया और उनके काम की तारीफ की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में आने पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
Kailash Vijayvargiya

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधानसभा एक के विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पत्रकार वार्ता ली। इस दौरान इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी से नामांकन रद्द कर चुके अक्षय कांति बम मौजूद रहे, जिन्होंने आज ही बीजेपी में शामिल हुए।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा तरक्की

मंच से कैलाश विजयवर्गिय ने अक्षय को साहसी व्यक्ति बताया और उनके काम की तारीफ की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में आने पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है और उन पर आरोप ऐसे लोग लगा रहे हैं, जिन्होंने आरक्षण छीना है। वहीं आरक्षण छीनने को लेकर कई उदाहरण भी विजयवर्गीय ने दिए। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि वर्तमान कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं बल्कि अर्बन नक्सल, वामपंथी, मुस्लिम लीग के लोगों से घिरी हुई कांग्रेस है।

कांग्रेस को राम मंदिर जाने से परहेज

कांग्रेस पर एक और निशाना साधते हुए कैलाश ने कहा कि कांग्रेस के नेता बाबर की समाधि पर तो जा सकते हैं, लेकिन उन्हें राम के मंदिर जाने से परहेज है। इसीलिए कांग्रेस को छोड़कर लोग भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं।

अक्षय कांति बम ने कही यह बात

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम ने भी पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया से बात की। अक्षय कांति बम ने कहा कि राष्ट्रीय हित की जागृति के लिए देश प्रेम के समभाव के लिए और हमारे सनातन धर्म के पूरे विश्व में प्रचार के लिए मंजिल पर चलना शुरू किया है और उसी रास्ते पर हूं। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए और अन्य नेताओं के नाम लेकर आने वाले समय सभी के लिए बेहतर काम करने की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”940856181″]

[dgv_vimeo_video id=”940863927″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews