MP Breaking News

खंडवा: घर के पीछे बाड़े में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने 152 पौधों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा के अड़ाखेड़ा गांव में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए 152 हरे पौधे जब्त किए है। जिनका वजन 17 किलो 200 ग्राम और कीमत करीब 68 हजार रुपये बताई गई है।
Khandwa News

खंडवा: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच, खंडवा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे पकड़े हैं एवं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अड़ाखेड़ा गांव में गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के घर के पीछे बने बाड़े से गांजे के 152 हरे पौधे जब्त किए हैं। जिनका वजन 17 किलो से अधिक है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपये आंकी गई है।

बाड़े में लगे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने किए जब्त

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अड़ाखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने घर के पीछे बने बाड़े में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। निर्देश मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी स्थान की तलाशी ली।

बता दें कि पुलिस ने जब तलाशी ली तो देखा कि बाड़े में गांजे के पौधे लगे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 152 हरे पौधे जब्त किए। इनका वजन 17 किलो 200 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पौधों को जब्त करने के बाद दादू पिता डायलु कोलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इन पौधों को कब और किस उद्देश्य से लगाया गया था और इनका इस्तेमाल या सप्लाई कहां किया जाना था। एसपी अगम जैन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन और खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
खंडवा: घर के पीछे बाड़े में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने 152 पौधों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार - MP Breaking News