महिला अधिकारी निकली कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर में हड़कंप

महिला अधिकारी निकली कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर में हड़कंप

इंदौर, आकाश धोलपुरे

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है| सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना की दहशत से हड़कंप मचा हुआ है| इस बीच स्वच्छ भारत मिशन की एक महिला अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया| महिला अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद 56 अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना टेस्ट कराया है|

जानकारी के मुताबिक नेहरू पार्क स्थित स्वच्छ भारत मिशन की एक महिला अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकली| रिपोर्ट आते ही यहां हड़कंप की स्थिति बन गई| इसी ऑफिस के साथ स्मार्ट सिटी कंपनी का भी दफ्तर है| कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना फैलते ही स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन के 56 अफसरों और कर्मचारियों को कोरोना जांच करानी पड़ी। कुछ और की जांच अभी बाकी है|

बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला अधिकारी सात अगस्त तक ऑफिस आकर काम कर रही थी। उसी दिन शरीर में दर्द और शाम तक गले में तकलीफ होने पर उसका कोरोना टेस्ट कराया गया जो रविवार को पॉजिटिव आया। सोमवार को सूचना मिलते ही सभी ने अपनी जांच कराई| हालाँकि अभी तक किसी अन्य अफसर या कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है| लेकिन दफ्तर में हर कोई डरा हुआ है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews