रिश्वत मांगने वाले तहसील कर्मचारी पर लोकायुक्त की दबिश, 20 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत मांगने वाले तहसील कर्मचारी पर लोकायुक्त की दबिश, 20 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे

इंदौर में यूं तो आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आते हैं, लेकिन कोरोना के दौरान इन मामलों पर भी लगाम सी लग गई थी। अब लंबे समय बाद फिर ऐसा ही मामला सामने आया है जब लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए एक को पकड़ा है।

दरअसल लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही एक रिश्वतखोर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20,000 रूपये लेते एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंदौरर से सटे महू में जमीनों के मामले को लेकर चर्चा में रहा महू तहसील के सिमरोल टप्पा पर सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही की। यहां लोकायुक्त पुलिस ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस तहसील कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर तरुण कुमावत पिता नंदकिशोर कुमावत को 20 हजार की रिश्वत लेते कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस को फरियादी वीरेंद्र सितोलिया निवासी दतोदा ने शिकायत की थी कि तहसील कार्यालय में काम करने वाले तरुण कुमावत द्वारा उनकी पैतृक जमीन के नामांतरण और पावती बनाने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी गई है। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी तरुण को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण बघेल ने बताया कि पूरे मामले में अब आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews