Indore News: संक्रमित इंजेक्शन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बचे हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले की सराफा पुलिस ने महिला को संक्रमित इंजेक्शन लगाकर फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपीयो में से एक महिला आरोपी शामिल हैं। आपको बता दें कि आरोपी महिला ने फरियादी महिला को इंजेक्शन लगाया था तो वहीं दूसरे आरोपी ने महिला को रास्तें में रोक रखा था।

घटना से जुड़े 5 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक सिरफिरे आरोपी ने महिला के द्वारा दोस्ती करने से मना करने की बात का बदला लेने की भावना से संक्रमित रक्त इंजेक्शन लगवाया था। इस दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों को भेजकर इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी और उसके बाकी 5 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना में दो आरोपी फरार चल रहे थे, जिनको शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कुल मिलाकर सराफा थाना क्षेत्र में हुई इंजेक्शन लगाने वाली घटना के महिला सहित सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और महिला की कमर में लगाएगी इंजेक्शन जांच के लिए लैब में पहुंचाया गया है। इंजेक्शन की रिपोर्ट आने के बाद आगे वैधानिक कार्यवाही मामले में की जाएगी- राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर।

[dgv_vimeo_video id=”926614889″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews