इंदौर के चोइथराम मंडी के सामने दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

indore fire news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित चोइथराम मंडी के सामने एक टायर की दुकान में आग लग गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया आग इतनी विकराल थी कि आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया

यह है पूरा मामला

बता दें कि मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी के सामने का है जहां टायर की दुकान में आग लगने से सनसनी फैल गई आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि भाईदूज होने के कारण दुकानों में ताले लगे थे, कटर से काट कर दुकानों की आग बुझाई गई है। अभी आग लगने के कारण अज्ञात है।

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक टायर की दुकान के बाहर कुछ टायर रखे थे पहले उसमें आग लगी थी जिसके बाद आग इतनी बड़ी कि उसने दुकान को अपनी चपेट में लिया इस दौरान आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास की दुकान भी चपेट में आ गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया फिलहाल कोई जन हानि होने की बात सामने नहीं आई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”884747997″]

[dgv_vimeo_video id=”884747540″]

[dgv_vimeo_video id=”884746143″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews