VIDEO – मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान, जहां प्रमाण होंगे, वहां नाम बदलेगा

Usha Thakur

Usha Thakur

इन्दौर, आकाश धोलपुरे। देश मे अलग – अलग स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है और इसी तारतम्य में अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी आवाज उठाई जा रही है। प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar Sharma) द्वारा की घोषणा के बाद तो ये बात अब सियासी गलियारों में सियासत गरमाने को लेकर तैयार है। इंदौर (Indore) मे तो प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Tourism and Culture Minister Usha Thakur) ने बड़ा बयान दिया है ।

दरअसल, मध्यप्रदेश की मंत्री ने भी अब स्थानों के नाम बदले जाने को लेकर इंदौर में कहा है कि तथ्य और प्रमाण जिस पक्ष में होंगे वही काम होगा। निराधर विरोध करने की कोई वजह नहीं होती और प्रमाण के बाद किसी चीज को स्वीकार करने में किसी को आपत्ति नहीं होती।फिलहाल, मंत्री के ताजा बयान के बाद सियासत गर्मा सकती है और अब कांग्रेस (Congress) क्या रुख अपनाती है ये देखना दिलचस्प होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews