मंत्री के भाई ने की पुलिस सब इंस्पेक्टर की पिटाई

मंत्री के भाई ने की पुलिस सब इंस्पेक्टर की पिटाई

इंदौर| इंदौर में मंत्री जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के द्वारा सब इन्सपेक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामला ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चेकिंग प्वाइंट का है ।

चैकिंग के दौरान जूनी इंदौर थाने के एसआई प्रदीप यादव ने बिना नंबर की एक बाइक को रोका। युवक ने मंत्री जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की दोस्ती का हवाला दिया और उनसे फोन पर बात भी कराई लेकिन ऐसा एसआई ने पहचानने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद ही नाना अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और एसआई से स बहस की, झूमाझटकी की थ और एस आई का मोबाइल भी टूट गया। बाद में यह मामला अफसरों पर पहुंचा लेकिन किसी ने कोई गौर नहीं किया। घटना की पूरी रिपोर्ट एसआई यादव ने थाने में जाकर रोजनामचे में डाली और नाना पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद में एसआई ने इस पूरे मामले में दबाव आने के बाद खुद को घर में बंद कर लिया। वही मंत्री जीतू पटवारी इस पूरे मामले को सिरे से खारिज कर रहे हैं और उनका कहना है कि बेवजह इस मामले को तूल दी जा रही है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews