वंदे मातरम मिशन के अंतर्गत 130 से ज्यादा लोग इंदौर पहुंचेगे, 9 अगस्त को आबुधाबी से भरेंगे उड़ान

International-Flights-will-start-from-Indore-

इंदौर,आकाश धोलपुरे

कोरोना संकट के दौरान विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) चला रही है। इस मिशन के तहत एयर इंडिया (Air India) करीब 700 उड़ाने संचालित करेगी। ये उड़ानें भारत और दुनिया के करीब 53 देशों के बीच चलाई जाए रही हैं। वंद मातरम मिशन के तहत 9 अगस्त को 130 से अधिक यात्रियों को लेकर एक विशेष विमान आबुधाबी से इंदौर पहुंचेगा। ये फ्लाइट रात 8 बजे आएगी। फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्रियों की समुचित स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

केन्द्र सरकार द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जो 8 अगस्त से लागू हो रही है। अत: 9 अगस्त को आबुधाबी से इंदौर आने वाले सभी यात्रियों को सरकार की नई गाइड लाइन का पालन करना होगा। इस विशेष विमान में यात्रा से 72 घंटे पहले यात्रियों को सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपना शपथ पत्र जमा करना होगा जिसमें उनकी पूरी जानकारी होगी। इसी के साथ ये बात भी लिखनी होगी कि भारत पहुंचने के बाद वे सात दिन क्वारेंटाइन सेंटर में और अगले 7 दिन होम क्वारेंटाइन रहेंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार विशेष परिस्थितियों में जिनमें गर्भवती महिलाएं, दस साल से छोटे बच्चे हों तो इसमें छूट दी जा सकती है। इसी के साथ जो यात्री उड़ान के चार दिन पहले तक की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे जिनमें उनके कोरोना नेगेटिव होने का जांच सर्टिफिकेट होगा, उन्हें घर जाने की अनुमति रहेगी। वंदे भारत मिशन के अंतर्गत देश लौटने वाले सभी यात्रियों को केंद्र द्वारा जारी नई गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews