4 महीने की बेटी को जहर देकर मां ने खुद भी जहर पीया, 6 महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज

4 महीने की बेटी को जहर देकर मां ने खुद भी जहर पीया, 6 महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सरकार लाख योजनाएं बना ले लेकिन आज भी बेटियों को लेकर कई लोगों की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्हें बोझ समझने की प्रवृत्ति के कारण अब भी कई घरों में बेटी के जन्म पर मायूसी छा जाती है। लेकिन हाल ही में जो वाकया सामने आया, उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।

नशेड़ी युवक ने सनक में गुमठी में लगाई आग, बम की तरह फटा गैस सिलेंडर, आरोपी गिरफ्तार

महू में रहने वाली एक युवती ने अपने पति के तानों से तंग आकर अपनी ही चार महीने की बेटी को जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना में मां बेटी दोनों की मौत हो गई। खास बात ये कि रजनी नाम की इस युवती ने छह महीने पहले ही लव मैरिज की थी और उस वक्त वो नाबालिग थी। लव मैरिज के बाद दोनों करीब छह महीने तक सबसे छिपते छिपाते रहे। रजनी के घरवालों का आरोप है कि सुभाष उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था और छह महीने तक उसे छिपाकर रखा। इसी दौरान रजनी गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म से सुभाष नाराज था और रजनी को इसी बात पर प्रताड़ित करता था।

रजनी के घरवालों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी बेटी की जान ले ली और फिर खुद की आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले उसने अपनी बेटी को जहर दे दिया था और फिर खुद भी जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पतला ले जाया गया लेकिन दोनों की ही जान नहीं बच पाई। इस घटना के बाद ही सुभाष फरार हो गया था। बेटी और नातिन की मौत के बाद रजनी के घरवालो ने मामले की शिकायत पुलिस में है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews