MP News: इंदौर वासियों को मिली सीएम शिवराज की सौगात! इन सुविधाओं का होगा लाभ

MP News: इंदौर वासियों को मिली सीएम शिवराज की सौगात! इन सुविधाओं का होगा लाभ

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर वासियों को एक बड़ी सौगात दी है। 14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनी सरवटे बस स्टैंड  सहित 100 करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का आज उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण ( Inauguration and inauguration) किया है।  मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इंदौर में सरवटे बस स्टैंड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई प्लानिंग की भी जानकारी लोगों से साझा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस स्टैंड और इंदौर पब्लिक बाईसाइकिल स्टैंड का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़े… Job: राज्यसभा में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 110, जल्दी करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में नंबर वन है।  सुलभ और सुगम ( accessible) यातायात व्यवस्था के कारण शहर में क्लीन एयर और ग्रीन मोबिलिटी का ध्यान रखते हुए लोक परिवहन सेवा की लास्ट माइकल कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने की एक कोशिश की शुरुआत है। बता दें कि इंदौर में बना सरवटे बस स्टैंड का  नया भवन 14 करोड़ रुपए 80 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।  इंदौर पब्लिक बाईसाइकल का भी लोकार्पण किया यह योजना पीपीपी मॉडल के आधार पर लागू किया जाएगा।  इंदौर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी मौजूद थी।

यह भी पढ़े… MP News: शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, सरकारी स्कूलों ने बनेंगे रेडियो स्टेशन, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

 इन सुविधाओं का होगा लाभ

सीएम  ने कहा कि इंदौर में बने सरवटे बस स्टैंड में यात्रियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है और यह प्रयास किया गया है कि यात्रियों को एक अच्छा अनुभव हो।  पार्किंग,  रेस्ट रूम,  पीने के पानी की सुविधा, पुलिस चौकी, रेस्टोरेंट सीटिंग एरिया के साथ लॉकर रूम की व्यवस्था भी यात्रियों को दी जाएगी।  दूसरे चरण में बस स्टैंड के भवन के ऊपर पीपीपी मॉडल पर होटल का भी निर्माण किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews