MP News: शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, सरकारी स्कूलों ने बनेंगे रेडियो स्टेशन, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

MP News: शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, सरकारी स्कूलों ने बनेंगे रेडियो स्टेशन, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के स्कूलों में ऐसा पहली बार होगा जब सरकारी स्मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल और बच्चों को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है।  दरअसल, मध्यप्रदेश के स्कूलों में रेडियो स्टेशंस (radio stations)  खुलेंगे, जिसके अंदर 11100 बच्चों को RJ (radio jockey) बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। मध्य प्रदेश के स्कूलों में ऐसा पहली बार होगा जब स्कूल में रेडियो स्टेशन (radio station) , यूट्यूब चैनल (you tube) और मैगजीन (magazine) को शुरू किया जाएगा।  देखा जाए तो यह बच्चों का जनसंचार के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना का एक बहुत ही सही तरीका साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े…  MP News: बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों के किया महिला को प्रताड़ित, गर्म रॉड से दागा शरीर, मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी खुद अपना प्रोग्राम बनाने और कंटेंट तैयार करने का काम करेंगे।  रेडियो युटुब चैनल और मैगजीन तीनों ही माध्यम में विद्यार्थी कंटेंट को तैयार करेंगे।  रेडियो जॉकी के लिए 52 जिलों में पहले चरण के दौरान 1100 से अधिक बच्चों को चुना गया है और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल भी किया गया है।  तो वही भोपाल के सरोजनी नायडू स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है और कक्षा 9वी से 11वीं  के 28 छात्राओं को रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।  पूरे प्रदेश में सिर्फ 1100 बच्चों को ही अब तक चुना गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews