
MP Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का सीजन अभी जारी है, प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से लगातार तबादला आदेश जारी हो रहे हैं, राज्य शासन तबादला आदेश जारी कर रहा है वहीँ विभागीय स्तर पर भी तबादला आदेश जारी हो रहे हैं।
इसी क्रम में आज पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र ने तबादला सूची जारी की है जिसमें 65 पुलिस कर्मचारियों के नाम शामिल है जिन्हें इधर से उधर किया गया है, ट्रांसफर सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।



लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

