MP Weather : सोमवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, फिर छाएंगे बादल, भीगेंगे भोपाल-इंदौर समेत कई जिले, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

दो-तीन दिन ठंड का असर कम ही रहेगा।किसी भी शहर में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट नहीं है लेकिन सुबह के समय ग्वालियर चंबल समेत कई शहरों में कोहरा छाया रहने का अनुमान है।
MP weather

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी एमपी में बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा । ग्वालियर चंबल संभाग में कोहरा छाया रहेगा।

नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से सोमवार मंगलवार से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी।बारिश का यह दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच सक्रिय रहने का अनुमान है। आज रविवार को रीवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ ,निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा ।

अगले दो दिन कहां कहां होगी बारिश

भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से भी 28 दिसंबर को बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

25 दिसंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, ठंड के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का असर खत्म होते ही उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी।2-3 दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवात के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। दिसंबर अंत से जनवरी तक 20 से 22 दिन कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।हालांकि भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में 4-5 दिन रात का पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।

MP Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • उज्जैन/नर्मदापुरम में तापमान 30.5 डिग्री के आसपास
  • खरगोन में 30.2 डिग्री, खंडवा में 30.1 डिग्री, मंडला में 29.7
  • इंदौर/बड़वानी में 29.5 डिग्री सेल्सियस
  • पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी , तापमान 5.3 डिग्री दर्ज ।
  • नौगांव (छतरपुर) में 6 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 6.2 डिग्री
  • टीकमगढ़ में 6.8 डिग्री ग्वालियर में 8 डिग्री दर्ज
  • ग्वालियर -मुरैना में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 150 मीटर के करीब रही
  • खजुराहो में विजिबिलिटी 200 मीटर ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews