इंदौर में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, सैंकड़ों विद्यार्थी हुए शामिल

इंदौर में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, सैंकड़ों विद्यार्थी हुए शामिल

Indore News : ‘उंगली पर सजाएंगे लोकतंत्र’ अभियान के तहत इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज द्वारा NSS के तत्वावधान में नव मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। हिंदी भाषा के प्रचारक एवं साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा पुरुस्कृत डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यार्थी को बताया महत्व

इस दौरान डॉ. जैन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के समक्ष मतदाता के अधिकार व कर्त्तव्य की व्याख्या तथा महत्त्व पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध किया। वहीं, कवि पारस बिरला ने मतदान के महत्त्व को कविता के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर्स व नारों द्वारा सभी विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता की बात कही।

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षांशु तिवारी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. विकास जैन, डॉ. मंजीत कौर अरोरा (प्राचार्या, IIC कॉलेज), डॉ. सुरेंद्र असाटी (प्राचार्य, IIC लॉ कॉलेज), प्रोफ़े. पूर्णिमा जपथापि (प्राचार्या, IIC नर्सिंग कॉलेज), NCC कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आकांश सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद था। वहीं, डॉ. मंजीत कौर अरोरा (प्राचार्या, IIC कॉलेज ), डॉ. सुरेंद्र असाटी (प्राचार्य, IIC लॉ कॉलेज) ने अतिथि सम्मान प्रेषित किया। जिसके बाद प्रो. पूर्णिमा जपथापि (प्राचार्या, IIC नर्सिंग कॉलेज) ने धन्यवाद प्रेषित किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. नीता रघुवंशी एवं खेल अधिकारी राहुल चित्रे ने किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews