प्रशासन के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए इंदौर के धर्मगुरु

प्रशासन के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए इंदौर के धर्मगुरु

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है और जब कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर में मोर्चा संभाला है तब से ही कोरोना के खिलाफ जंग में नए नए बदलाव नजर आ रहे है। दरअसल, कलेक्टर ना सिर्फ मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं को जायजा ले रहे है वही दूसरी ओर आज उन्होंने अलग – अलग धर्मगुरुओ के साथ बैठक कर कोरोना से बचाव की रणनीति तैयार की है।

दरअसल, इंदौर में अब कोरोना कम्युनिटी वार के लिए अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है और इस जड़ को उखाड़ फेंकने के लिए प्रशासन की धर्मगुरुओ के साथ बैठक अहम मानी जा रही है। लिहाजा, ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने धर्मगुरुओ से उनके सुझाव मांगे और साथ ही अपील कर कहा कि कोरोना की कम्युनिटी स्प्रिट की चैन को तोड़ना जरूरी है।

ऐसे में धर्मगुरुओ ने ही प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये लोगो से अपील करेंगे कि लोग अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहे क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए ये जरूरी है इसके साथ ही बार – बार हाथ धोने के साथ ही मास्क की उपयोगिता भी समझाई जाएगी वही कोरोना जांच के लिए लोगो का सहयोग प्रशासन को मिले इसकी अपील भी धर्मगुरु करेंगे।

इधर, कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक के बाद बताया कि आज धर्मगुरुओ की बैठक में सभी ने आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे व स्केनिंग के लिए वो सोशल मीडिया व वन टू वन फोन पर जांच के लिए अपील करेंगे। वही उन्होंने अलग – अलग धर्मगुरुओ को प्रशासन किस तरह से किन क्षेत्रो में काम कर रहा है उसकी भी जानकारी दी गई है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कन्टेनमेंट क्षेत्रो को लेकर भी धर्मगुरुओ से चर्चा कर सहयोग की अपेक्षा प्रशासन ने की है। ऐसे में प्रशासन और सभी धर्मगुरु मिलकर अब इंदौर में कोरोना को हराने के तैयार है और आपको बस प्रशासन कि बात मानकर अपने घरों में ही रहना ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके और जहां जरूरी है उन क्षेत्रों के लोग प्रशासन को जांच में सहयोग करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews