इंदौर एयरपोर्ट पर घुसने से पहले ही नामित सदस्यों को पुलिस ने रोका

इंदौर एयरपोर्ट पर घुसने से पहले ही नामित सदस्यों को पुलिस ने रोका

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर एयरपोर्ट में घुसने के पहले ही भारत सरकार द्वारा नामित दो सदस्यों को एयरपोर्ट के पहले ही पुलिस ने रोक लिया है। दरअसल, आज इंदौर में एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक है लेकिन इसके पहले ही इंदौर से केंद्र द्वारा नामित सदस्य कमल वर्मा और देवास के मुकेश सोलंकी को पुलिस ने रोक लिया है। बता दे कि कोरोना की गम्भीरता को देखते हुए दोनों ही सदस्यों ने सलाहकार समिति की बैठक के पहले एयरपोर्ट प्रबंधन से दौरे की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रबंधन ने कोई अनुमति नही दी थी। ऐसे में अब जब बैठक के पहले दोनों नामित सदस्य एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया है। इस दौरान कमल वर्मा ने उन नियमों का हवाला और उसकी कॉपी भी दिखाई जिसके तहत वो निरीक्षण कर सकते है लेकिन बावजूद उसके उन्हें रोक लिया गया है। सलाहकार समिति की बैठक शाम 4 बजकर 30 मिनिट पर होना है लेकिन उसके पहले ही उपजे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए है जिसका जबाव अब एयरपोर्ट प्रबंधन को देना होगा। फिलहाल, ये ताजा वीडियो सामने आया है जिसके बाद ये तो साफ हो रहा है सलाहकार समिति की बैठक में हंगामे के आसार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews