इंदौर में सड़क पर फेंके नोट, पुलिस व निगम ने संभाला मोर्चा

इंदौर में सड़क पर फेंके नोट, पुलिस व निगम ने संभाला मोर्चा

इंदौर।आकाश धौलपुरे

कोरोना की दहशत के बीच इंदौर में ऐसी घटना सामने आई जिसके चलते शहर के सुखलिया क्षेत्र में स्थित खातीपुरा में कुछ देर के दहशत का माहौल पैदा हो गया। दरअसल, शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा क्षेत्र में स्थित धर्मशाला के सामने वाली सड़क पर कोई 100-200 व 500 सहित अन्य नोट फेंककर चला गया। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगो को लगी तो उन्होंने तुरंग नगर निगम व पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों द्वारा ये नोट एक कार के जरिये फेंके गए है। जिसके बाद निगम के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होने पुलिस को सूचना दी इसके पहले निगमकर्मियों ने मौके से लोगो को नोट छूने से मना किया। कोरोना वायरस की आशंका के चलते झोन 17 के झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील ने सेट पर सूचना दी की वार्ड 20 में कोई नोट फेंक कर गया है।

इसके बाद जानकारी निगमायुक्त आशीष सिंह तक पहुँची इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निगमकर्मियों की मदद से सारे नोटो को सेनेटाइज कर जांच के लिये सुरक्षित तरीके से रख लिया। वही दूसरी और जहां पर असामाजिक तत्वों ने नोट फेंके थे उस स्थान को सेनेटाइज भी किया है। इधर, मौके पर मौजुद निगमकर्मियों और पुलिस जवानों का लोगो ने ताली बजाकर अभिनन्दन किया। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews