अब टीआई आत्महत्या मामले में SIT कर रही है जांच, इंदौर पुलिस कमिश्नर ने कही ये बड़ी बात

अब टीआई आत्महत्या मामले में SIT कर रही है जांच, इंदौर पुलिस कमिश्नर ने कही ये बड़ी बात

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस थाने में पदस्थ टी.आई. हाकम सिंह पंवार के द्वारा इंदौर (indore) में आकर आत्महत्या करने के मामले की जांच के एसआईटी गठित की गई है। जो मृतक टीआई की आत्महत्या की वजहों की तह तक जाकर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़े…बारिश के बावजूद बढ़ा एजबेस्टन का पारा, मैदान में भिड़े कोहली – बेयरस्टो, देखे वीडियो

दरअसल, टीआई हाकम सिंह ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पहले महिला एएसआई पर गोली चलाई थी जिसके बाद वो घायल हो गई वही कुछ ही पल बाद टीआई हाकम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक टीआई के परिजनों सहित अन्य पत्नियों द्वारा कई आरोप लगाए गए जिन्हें लेकर इंदौर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अब इस पूरे मामले में ब्लैकमेलिंग,हनी ट्रैप सहित तमाम अलग-अलग बिंदु पर इलेक्ट्रॉनिक तथ्यों के आधार पर SIT जांच कर सकती है।

यह भी पढ़े…भाजपा के पास बचा क्या “पुलिस पैसा और प्रशासन पर याद रखिये सरकार बदल जाएगी” : कमलनाथ

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्रा ने इस मामले को लेकर मीडिया से बात कर साफ किया कि अब टीआई खुदकुशी मामले की जांच के SIT द्वारा की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि एसआईटी इस मामले से जुड़े हर बिंदु पर गहराई से तफ्तीश कर रही है। ऐसे मामलों में आतमहत्या के लिए उत्प्रेरित करनें को लेकर विस्तार हर बिंदु तक होता है। वही SIT पूरे मामले की जांच बड़ी गहराई से कर रही है। फिलहाल, इस मामले में एसआईटी कितनी तेजी से काम कर जांच पूरी करती है ये अभी सवाल है लेकिन एसआईटी की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार है।

[dgv_vimeo_video id=”726458580″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews