
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 1 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 2 आईपैड, 1 जिओ डोंगल सहित करोड़ के हिसाब-किताब से संबंधित डायरी जब्त की गई है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही, उनसे पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।
लसूडिया थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। जब क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली कि प्लेटिनम पैराडाइस के मकान नंबर 2 में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर दबिश दी गई। इस दौरान सट्टा लगाते 5 सटोरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ जारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम, राजेश, दीपक, बंटी और अनिल के रूप में की गई है जो कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन लिंक विनर के माध्यम सट्टा संचालित कर रहे थे। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, बारीकी से मामले की जांच पड़ताल हो रही है क्योंकि उनके पास से करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन के रिकॉर्ड भी मिले हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1009432974″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

