फर्जी लिंक पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करा ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख की धोखाधड़ी उजागर

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इनके साथ साथ कितने और लोग हैं जो इस गिरोह का हिस्सा है।  
Police Station Vijay Nagar Indore

जनता के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले तीन युवकों को इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने पकड़ा है, आरोपी लोगों को झांसा देकर उन्हें फर्जी लिंक देते थे और फिर उसपर इनवेस्टमेंट कराते थे कि आप कम पैसे इन्वेस्ट कीजिये ज्यादा मिलेंगे, अभी तक पुलिस ने 40 लाख का फर्जीवाड़ा उजागर किया है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले तीन युवकों को पकड़ा गया है, ये लोग कम पैसे में ज्यादा प्रोफिट देने का लालच देते थे और लोगों के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।

ऐसे फंसाते थे लोगों को 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपी पढ़े लिखे हैं ये लोग जनता के बीच जाकर उन्हें फंसाते थे उन्हें अपनी असली पहचान छिपाते थे और फर्जी लिंकों की मदद से उनसे पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे फिर उस पैसे से ये अपने शौक पूरे करते थे।

40 लाख रुपये का रिकॉर्ड पुलिस ने पकड़ा 

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के निशाने पर ऐसे लोग होते थे जो आसानी से कम राशि इन्वेस्ट कर देते थे, जब राशि इन्वेस्ट करा लेते थे तो ये गायब हो जाते थे। शुरूआती पूछ ताछ में इनके पास से 40 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का रिकॉर्ड अभी सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”1137184258″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews