यात्री कृपया ध्यान दें, जनवरी में इंदौर से चलने वाली कई ट्रेन रहेंगी निरस्त, शेड्यूल देखकर ही यात्रा पर निकलें

train cancelled

MP Train Cancelled : सर्दी और कोहरे के कारण इन दिनों रेल यातायात प्रभावित हो रहा हैं, ट्रेन बहुत देरी से चल रही हैं, रेलवे कई ट्रेनों को निरस्त भी कर रहा हैं लेकिन इस बीच रेलवे सुधार और संधारण काम भी करा रहा है जिससे ट्रेन प्रभावित हो रही हैं, इंदौर से चलने वाली ऐसी ही 6 ट्रेन जनवरी में निरस्त रहने की जानकारी रेलवे ने उपलब्ध कराई है।

इस महीने में यानि जनवरी में भोपाल मंडल और वाराणसी मंडल ने सुधार कार्य के चलते ब्लॉक लिया है जिसका असर इंदौर से चलने वाली 6 ट्रनों पर होगा जिसके चलते इस रूट पर इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी इसीलिए हम पहले से ही आपको जानकारी दे रहे हैं जिससे आप शेड्यूल देखकर यात्रा की प्लानिंग करें।

7 जनवरी से 4 फरवरी तक नहीं चलेगी ये दो ट्रेन 

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी मंडल द्वारा प्रस्तावित ब्लॉक के कारण डॉ अम्बेडकर नगर-यशवंतपुर-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस  7  जनवरी से 4 फरवरी तक निरस्त रहेगी इसी तरह भोपाल मंडल के भी ब्लॉक प्रस्तावित हैं जिसके कारण कई ट्रेन जनवरी महीने में निरस्त रहेंगी वहीँ कुछ ट्रेन परिवर्तित करग से चलेंगी।

इंदौर से चलने वाली ये ट्रेन निरस्त रहेंगी 

भोपाल मंडल के प्रस्तावित ब्लॉक के कारण इंदौर -वाराणसी एक्सप्रेस और इंदौर कोच्चुवेली एक्सप्रेस 14 जनवरी तक निरस्त रहेंगी , डॉ अम्बेडकर नगर- रीवा – डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 14 जनवरी तक निरस्त रहेगी, इंदौर – सिवनी – छिंदवाड़ा – इंदौर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी और इंदौर – भोपाल एक्सप्रेस  12 जनवरी से 16 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

ये दो ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 

रेलवे ने इस साल 2024 में इंदौर से चलने वाली दो ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया हैं, इसमें 19313- 19314 इंदौर – पटना – इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मंर्ग बीना – रुठियाई-मक्सी होकर चलेगी और 19322-19232 इंदौर – पटना एक्सप्रेस ग्वालियर-गुना – मक्सी होकर चलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews