पेस्ट कंट्रोल की दवाई का छिड़काव घर में करना पड़ा भारी, माँ और बेटी की मौत

पेस्ट कंट्रोल की दवाई का छिड़काव घर में करना पड़ा भारी, माँ और बेटी की मौत

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार के कुछ सदस्यों की जान उस वक्त आफ़त में पड़ गई जब पेस्ट कंट्रोल का नकारात्मक असर उनके परिवार पर पड़ गया और उसके बाद घटना में 35 वर्षीय माँ और 2 वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। वही इस से प्रभावित 2 अन्य लोगो का इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव रंगपंचमी के दिन कराया गया था, ताकि घर मे रखे फर्नीचर को दीमक से मुक्ति मिल जाये। कल रात अचानक घर के पहले माले पर स्थित कमरे में जब चार लोग सोने गए इस दौरान एसी भी चालू कर दिया। जिसके बाद दवा के छिड़काव के चलते रेशमा पति शादाब शेख की और उसकी 2 साल की बेटी की मौत दम घुटने के चलते हो गई।

मृतक माँ और बेटी के करीबियों की माने तो हादसे की वजह से मौत हुई है और इसका कोरोना वायरस से कोई लेना देना नही है और ऐसे में पुलिस और प्रशासन को हर वो जानकारी परिजनो द्वारा दी जा रही है। जिसकी जरूरत प्रशासन को है। हादसे से प्रभावित हुए परिजनों के क़रीबी मोहम्मद यूसुफ़ खान की माने तो कोरोना के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठाया गया था और फर्नीचर में लगी दीमक को हटाने के लिए रंगपंचमी के दिन पेस्ट कंट्रोल करवाया था और कल रात को बच्चे अचानक उसी कमरे में सोने चले गए जिसके बाद यह घटना सामने आई।

सदर बाजार थाना क्षेत्र की इकबाल कालोनी में सामने आई घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। और मृतक माँ और बेटी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, अचानक एक बड़ी चूक के चलते ये हादसा हुआ है। जिसे कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब तक मामले में किसी भी तरह से कोरोना वायरस की पुष्टि नही हुई है लिहाजा, पुलिस भी बारीकी से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews