पुलिस ने किया लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां विजय नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रेस्टीज कॉलेज और भंडारी मिल के पास हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पहली लूट की घटना में पुलिस ने दो लुटेरों सहित एक खरीददार को आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। वहीं दूसरी लूट की घटना में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो लुटेरे अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी

विजयनगर पुलिस ने दो सनसनी खेज लूट का खुलासा करते हुए दोनों लूट में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस द्वारा लूटा गया माल और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। एडिशनल डीसीपी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से और अन्य खुलासे की उम्मीद पुलिस को है।

विशेष टीम का किया गया था गठन

विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में थाना प्रभारी द्वारा आला अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी और टीम की मदद से शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। ये लुटेरे सुनसान सड़क पर आमजन को शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया है कि दूसरी घटना के दोनों आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”881212106″]

इंदौर से शकील अंसारी कि रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews