
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना ही रहता है। जिसकी मुख्य वजह यहां पर हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार बदमाश, चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
दरअसल, मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने हुई चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर से मिली सूचना
जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि रानीपुरा में वासू ताले वाले के सामने हुई चेन स्नैचिंग के आरोपी छिपे हुए हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया। साथ ही क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर दबिश दी। इस दौरान मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने चेन झपटने की घटना को स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस अधिकारी को बताया घटना का एक आरोपी एरोड्रम थाने में गिरफ्तार है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1022090016″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

